दोहा
विवाह
पवित्र बन्धन में रहे बंध, झूमे नाचे लोग।
समाज को रस पान कर, महफ़िल में दिखे रंग।।
पते
झडते पते फैले हुए, धरा ओढ़े पर्ण सर।
मौसम कब बदले किसे, कहां गिरी सोच कर।।
कीमत
हर चीज की कीमत तय, करे फिर तोल मोल।
बातों में घोले मिश्रण, कुछ सोच समझ बोल।।
स्वरचित
मुकेश चन्द नेगी, किन्नौर, हि प्र।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें