संदेश

दिसंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुक्तक

 समर्पण की भावना हो, राह में कांटे जितने हो सफलता चूम लेगी, तरह जितने भी जटिल हो भर लो जोश तो, उड़ान की रखो तुम उम्मीद लक्ष्य मिल जाएगी, बेकार ओर बेजार न हो।                 मुकेश नेगी

कुंडलियां

 लोहड़ी पर्व ठंडी हवा संग लाया, लोहड़ी पर्व खास मीठा रेवड़ी बांटे, खुशी में झूम पास नाचते गाते सभी, मृदंग लिए सब साथ एक दूजे करते रस पान, पकड़कर सबके हाथ आज बना पर्व में, लोहड़ी की खास मिठास रेवड़ी मूंगफली भी, सभी के मुंह को उल्लास। मुकेश चन्द नेगी

मुक्तक

 जीवन उम्र के बढ़ते पड़ाव में जीवन कठिन डगर जिसने किया डटकर सामना अन्त काल मगर जीने की वजह आज मानव तत्पर रहता देख जिन्दगी के थपेड़े झेल कर पहुंचा हर डगर जीवन में कई बार आते खट्टे मीठे दिन कार्य क्षमता के बल पर आगे बढ़ता निष दिन ये जो जीवन छोटी लगती लेकिन पड़ाव अनेक पल भर की खुशी समेटने आगे बढ़ता रात दिन। स्वरचित मुकेश चन्द नेगी, किन्नौर, हि प्र।

मुक्तक

 मुक्तक छंद नव वर्ष आ चुका है नव वर्ष मंगलमय होता स्वागत करते हुए रौनक लौटता  बीत चुका समय बुलाए नहीं भूलेंगे ये समय का पहिया कैसे घूमता  वहीं स्थिर नहीं रहा जाता बढ़ता  आज जी कुछ है कल भी वैसा कभी देश दुनिया की खबर शुभ रहे अभी आते जाते राहगीरों का क्या होगा  समय के थपेड़े झेल चुके अभी यूं तो बीता दिन याद आता कभी

गजल

न जाने हम क्या क्या करें हंसने के लिए अगर हमने जला दिया किसे जागने के लिए दोस्ती भी किया वादे भी किए झूठ से एक भी अवसर न दिया सजने के लिए हमें न अपना पता न ही सामने की लहर याद अब कुछ न रहा भुलाने के लिए तुझ में मुझ में फासला कितना बड़ा आप ने अपना रुख लिया हमें जाने के लिए हम तो अब पूरी तरह तक चुके सिर्फ सांसों में समाए धड़कने के लिए

कहानी/संस्मरण

 पलंग पर लेट सोच रहा था कवि कि दो चार पंक्तियां तो सूझे आज एक कथा तो लिख डालूं । कुछ सोचने लगा बाहर का दृश्य लगभग बन्द पड़ा रहा। बर्फ की फनहें निरन्तर जारी है धुंआधार जमकर गिर रही। फिर कर भी क्या सकते। किसी को फोन करना हो तो भी नहीं हो सकता। बैलेंस नहीं है अब करूं भी क्या। चाय पी खाना खाया दोपहर का । फिर भी समय नहीं बीता बिताए नहीं जाता। मन में ख्वाबों को संजोए शिमला की वादियां एक एक कर स्मृति में आते रहे। अब वो दूर की बात है यह सोचकर कुछ कहते मीठे पल याद आते रहे। एक दिन की याद कर वह मुस्कराने लगा। जब दोस्त मिलते और उनके साथ घूमने जाते सैर करने और रास्ते में चाय की चुस्की लेते। उपर से बर्फ का बरसना। सैलानियों का झुंड उधर देखा कि कितने खुश होते हैं बर्फ के गोले बनाते और एक दूसरे के ऊपर फैंकते है। पैरों तले जमीन नहीं बर्फ ही बर्फ। मुख से गरम सांसें उबाल देते। मूंगफली खाते चिल छीलकर। चारों ओर सर्द हवाएं। मनमोहक दृश्य। हम सोचते थोड़ी धूप तो खिले किसी कोने में आनन्द तो लेते। फिर आगे बढ़ते टहलते हुए दो चार चक्कर मल्ल रोड की चक्कर काटकर वापस लौटते। गर्मियों के दिन आइस्क्राम खाकर आनन्द लेत...

कहानी

 संस्मरण बात उन दिनों की है जब मैं शिक्षा ग्रहण कर गांव लौटा था। अब मुझे नौकरी करनी है कोचिंग लेने के लिए पैसे नहीं थे। बाग बगीचों के काम से जितने पैसे मिले उसे लेकर दिल्ली चला गया। हॉस्टल लेकर तैयारियां करने लगा। साथ साथ राजधानी के विभिन्न चकाचौंध में सैर करने का अवसर मिला नहीं तो मन में दुविधा रहती थी कि शहर का माहौल कैसा होगा। मैं अकेला हॉस्टल में नहीं था एक दो मित्र भी पहुंच गए। बात बात में हंसना और कुछ जानकारी लेना हमारा दिनचर्या बन गया। दिन को कोचिंग के लिए और शाम हॉस्टल पहुंच जाते थे एक एक पन्ना पलट कर देखते रहे। माहौल गांव से बिल्कुल हटकर था। कभी रिश्तेदारों के यहां भी जाना हुआ। कोई न कोई होता था शहर में। कोचीन का समय समाप्त हुआ और एक एक कर घर को जाने लगे। पैसा भी कुछ समय के लिए था फिर वही कमकाज जिससे थोड़े पैसे मिलते हैं। अब तो सिर्फ एग्जाम देना है यह सोचकर गांव वापिस हुआ। शहर का अनुभव लेकर कि हम कहां तक है। परीक्षा देकर लौटा परिणाम अच्छा नहीं रहा। फिर मन में एहसास हुए कि हमने कुछ करके देखा जिसकी खवाइश थी मन में। इतने में हम संतुष्ट हुए नौकरी मिले न मिले अनुभव तो है पैसे क...

कहानी

 होली के रंग आपके संग २४-०३-२०२१ बंटी और हंटी अच्छे दोस्त थे। कॉलेज में दाखिले के दौरान इन दोनों की दोस्ती हुई। दोनों का क्वार्टर एक ही स्थान पर नहीं था। छुट्टियों में कभी कभार मिलना होता था। दोनों गांव के रहने वाले हैं शहर में पहली बार पढ़ाई के लिए इकट्ठे हुए। होली के दिन दोनों सुबह से शाम तक रिश्तेदारों व परिचित मित्रों को रंग लगाने निकलते।        होली हे, होली रे, आओ खेलें होली कहते। बातों बातों में सभी हास्य भाव और श्रृंगार रस से छलकते। बात करते ठहाके लगाते होली का रंग आपके संग। सभी से बतियाते जो भी परिचित मिलता राह में मुड़कर पीछे देखते नहीं। रात को मित्रों के साथ बैठकर खानपान करते और मौजमस्ती कर खुशियां मनाते। बंटी ने कहा ! कि इस बार तो होली का रंग फीका रहेगा। हंटी ने फोन में कहा कि हम दोनों ने काफी समय साथ बिताया। अब तुम नौकरी चले गए। मैं भी घर आ गया।        कर भी क्या सकते आखिर लोकडाउन ने सभी को दूरी पर रखा है। लोक डाउन नहीं होता तो हम होली के रंग सभी के साथ खेलते। बीमारी की वजह अब तो मिल भी नहीं सकते। कहीं रंगों में भी बू न आ जाए। सभ...

कहानी

 दहेज प्रथा  विवाह के चक्कर शादी ब्याह रचाया जाना खर्चे की ओर संकेत देता है। प्राचीनकाल से चली आ रही दहेज प्रथा बढ़ने लगी है। वधू और वर पक्ष दोनों इसके जिम्मेदार है। कितनी नारियों का तिरस्कार हुआ होगा। कितने आत्महत्या का शिकार हुए होंगे। आधुनिकता की सुविधा के लिए वर पक्ष की मांग कम नहीं रहती। वैसे जितना मिला उसी में संतुष्ट होना चाहिए। किसी को वस्तु, समान, जेवर देना भूरी बात नहीं है। नया घर बसाना और बच्चों की सुविधा के लिए जो कुछ मिला उसी में संतुष्ट रहना चाहिए। पम्मी की राकु से विवाह हुई। दोनों ने विश्वविधालय तक पढ़ाई की। नौकरी नहीं मिली। इसलिए घर बसाने का फैसला लिया। ताकि घर गृहस्थी का काम निपटा सके। थोड़ी बहुत जमीन है उसमे काम कर गुजर बसर करने लगे। विवाह में को कुछ मिला उसमें खुश होने लगे। कुछ समय बाद परिवार बढ़ गया। मां बाप से अलग हुए। घर का खर्चा बढ़ गया। राकु पम्मी को कहने लगा। तुम्हें विवाह में घर से कितने पैसे दिए थे। आजकल खर्चा भी नहीं है जितने थे माता पिता के साथ रहते समय ख़तम हुए। अब बच्चों का लालन पालन भी करना है। कुछ पैसे तुम्हारे माता पिता से लेकर आओ। विवाह में त...

कहानी

संवेदनाओं पर आंच  दो जून की रोटी का सवाल आखिर परिवार का लालन पालन कैसे हो। श्याम और राम रोजी रोटी के लिए मार्च के महीने काम की तलाश में घर से दूर दराज पहाड़ी इलाके में पहुंच गए। तब तक सबकुछ ठीक चल रहा था। गर्मियों में अक्सर लोग मकान बनवाने के लिए मजदूर मंगाते हैं। कुछ ही दिनों में कर्फ्यू लगा, कामकाज बन्द हुआ। समय निकलता गया इस तरह जून का महीना भी आ गया। राम ने श्याम से कहा अब किस तरह दो जून को रोटी नसीब हो सके। सरकार का आदेश सुनते हम थक से गए हैं। कम से कम मकान बनवाने का कार्य तो नहीं रुकता। दो जून की रोटी का सवाल है। घर पर कुछ कमाई भी भेजते। अक्सर जून का महीना तपिश और व्यस्तता का होता है। श्याम बाबू कहने लगे अपने परिवार से दूर ही रहें। अपना ख्याल रखें, क्योंकि बीमारी काफी फैल चुकी है। कुछ ही दिनों की बात है कर्फ्यू हट जाएगा तब काम काज भी चल पड़ेगा। हम तो अपने काम में व्यस्त रहेंगे। हमारा हमेशा का काम है जब तक स्थिति नहीं सुधरती हम नहीं आ सकते। परिवार को कहा, कि बीवी बच्चों का ख्याल रखा जाए। जून का महीना फिर दो जून की रोटी का सवाल। जैसे तैसे काम चलता रहा। अब दुकानें भी खुलने लगी।...

कहानी

 जीवन में सुख कहां? बीते पलों को याद कर बबलू सोचने लगा पहले भी स्थिति ऐसी थी। समय के बदलाव के साथ सुख दुख भी चलता रहा। बबलू अपने परिवार के साथ किराए के मकान में पिछले दस सालों से रह रहा था। बच्चों की पढ़ाई लिखाई करने शहर में ही रहता था। दवाइयों की कम्पनी में सुबह से शाम तक व्यस्त रहता था। पत्नी भी बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद किसी दुकान में काम किया करती थी। दोनों की मेहनत से बड़ी मुश्किल से घर का खर्चा पूरा होता था। बच्चों को पढ़ाया लेकिन नौकरी नहीं मिली। बड़ी मुश्किल से लिपिक की नौकरी मिली। वो भी दूर दूसरे शहर में किसी को अपने पास रखने में असमर्थ था। सामाजिक बन्धन से मुक्त होकर अपने कार्य में व्यस्त रहने लगा। जीवन की कठिन डगर बाप बेटे दोनों पर बरसने लगी। शादी भी कर सकता था लेकिन डेलिवेज की नौकरी थी। रिंकू भी जीवन मूल्य को जानता था। थोड़े रुपयों में गुजर बसर करना उसे मालूम था। एक दिन उसे अचानक अपने मां बाप की याद आती रही कि कैसे गुजर बसर किया करते थे। बबलू सोचता अब रिंकू की शादी करवा लूं। उसकी शादी करवा ली। फिर कैसे तुम सब रहोगे शहर में गांव का कामकाज भी छोड़ रखा है जब घर जाओगे त...

कहानी

 अब वो वैसा नहीं रहा वैश्विक महामारी पिछले वर्ष की तरह इस बार भी महामारी ने पीछा नहीं छोड़ा है। हम तो सुरक्षित हैं लेकिन बच्चों का क्या होगा? अस्पताल से एक के बाद एक मौत का शिकार बन रहे हैं। बेटे ने कहा, पिता जी हम भी बाहर नहीं जाना चाहते। गांव में मीटिंग क्यों न करवा लेते आखिर आप पंचायत मेंबर तो हो। किसी को बाहर से आने न दो न ही जाने। दिनभर पर्यटक बाजार में घूमते रहते हैं। पिता जी ने कहा, जरूर इस बारे मिटिंग बुलवा लेते हैं। सोमवार को पंचायत मेंबर की सरपंच के साथ मीटिंग रखी गई। बारी बारी से सबने अपनी बात रखी। एक कमजोर व्यक्ति ने आवाज उठाई। हम गरीब है अगर मुझे कुछ हुआ तो परिवार का लालन पालन करना भी कठिन हो जाएगा। हम जैसे तैसे गुजर बसर कर रहे हैं। सरपंच ने कहा, किसी को कुछ नहीं होगा। अगर बीमार भी हुए तो तुरंत अस्पताल ले जाया जाएगा। वहां इलाज की पूरी व्यवस्था है। जहां तक बच्चों की बात है उन्हें घर में व्यस्त रखिए। जिसने पढ़ना हो, घर पर ही व्यवस्था किया जाए। बेटे ने कहा, पिता जी आज क्या हुआ पंचायत में, पिता जी ने सारे निर्देश सुना दी। बेटा कहता ऐसा तो सरकार का भी आदेश है। हमेशा समाचार ...

कहानी

 करनी करनी अनुज को अपने गुरु से इतना भरोसा था कि एक दिन पढ़ लिखकर बड़ा इंसान बनूंगा। दिन रात गुरु के सानिध्य में ही रहता था। उसका मित्र तनुज भी खास मित्र बना। दोनों गुरु जी के कहे अनुसार कदम बढ़ाते और दोनों का उठना बैठना साथ रहा। लगभग दस वर्षों से दोनों का मिलना जुलना रहा। एक दिन अचानक अनुज की तबीयत खराब हुई। काफी दिनों तक बीमार ही रहा। तनुज अपना कार्य करता चला गया। अनुज का काफी कार्य अधूरा रहा। उसको उम्मीद थी कि एक दिन उसका काम भी समयानुसार समाप्त हो जाएगा। तनुज अपना कार्य करता चला गया। उसकी नौकरी भी लगी। अब अनुज अकेला रह गया आखिर उसको जितना भरोसा था अपने गुरु पर खरा नहीं उतरा। एक दिन गुरु जी ने उसे इनकार किया कि तुम्हारा जितना रुका कार्य है अब नहीं होगा समय निकल चुका है। भ्रमित होकर अनुज वापस घर लौटा। आखिर जिसका भरोसा था। उसने भी इन्कार कर दिया। तनुज भी कोई मदद नहीं कर सका। दिग्भ्रमित होकर अनुज सोचने लगा कभी किसी पर भरोसे के सहारे नहीं रहना चाहिए। अपना काम स्वयं ही समाप्त करो तो अच्छा है। मैं इतने वर्ष किसी के भरोसे बैठा फिजूल में समय बर्बाद हुआ। करनी भरनी जीवन का खेल है। जैसा कर...

कहानी

 वो डरावना बंगला बात उन दिनों की है जब मैं घर से निकला शिक्षा ग्रहण करने के लिए, लगभग अंतिम डिग्री हासिल करने का मन में ठान लिया था। जेब मे पैसे भी बहुत कम थे जिससे गुजर बसर नहीं हो सकता था। मुझे अंतिम अवसर मिला, फेलोशिप भी मिली, अब पैसे की कोई कमी नहीं थी। एक कमरे में रहकर जैसे तैसे अपना कार्य प्रगति पर चल रहा था। धीरे धीरे दूसरे मित्रों से भी जान पहचान हुई। हॉस्टल में रहना पसंद नहीं आया। इसलिए कमरा लेकर रहने लगा, अपने साथ एक दो और आ गए बाद में उनको भी साथ लेकर समय गुजरता गया। बाजार की रौनक और कमरे की भीड़ ने दौड़ाया किसी खुले मंजिल की ओर वहां दो कमरे, अक्सर बरसात में सलाब दीवारों में रहता। लेकिन कमरे का खुलापन भाया। किसी का आना जाना चलता रहा। काम की तीव्रता बड़ती गई। मित्रों का आना जाना भी रहा। कभी सोचता इस कठिन डगर में क्यों कदम रखा? घर पर ही रहता तो ठीक था। सभी का अपना अपना काम। फिर कई बार देर रात लौटना, कुर्सी की चाह भी स्ताने लगी। सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। लगभग 3 वर्षों के बाद अंधेरा छा गया। साथ रहने वाले चले गए। खर्चा भी बढ़ने लगा। सरकारी रुपए लेना आसान काम नहीं, हमेशा व्यस्त...

कहानी

 बाढ़ का कहर बात उन दिनों की है जब मैं पढ़ लिखकर घर आया था। घर के कामकाज से ऊब चुके थे। स्वयं को घर के कामकाज में हाथ बांटता देख मित्र भी गांव के इंतजार करते थे। हर वर्ष असंख्य लोग अपने बाग बगीचों का फल सेब लेकर चंडीगढ़ और दिल्ली के मार्किट में जाते हैं। मैं गर्मियों में पढ़ाई लिखाई के लिए शहर जाता हूं। मेरे कुछ मित्र भी इसी तरह। एक दिन बरसात के दौरान सतलुज नदी में बाढ़ आई। सड़क के किनारे बसे हुए लोगों की छत ही उड़ गई। कुछ भी नहीं बचा। मेरा मित्र कहने लगा! जहां पुल क्रॉस करते थे वह भी टूट चुका है। हम सब लेकर मंडियों में नहीं जा सकते? मैं अचंभित होकर कहने लगा! अरे सरकार तब तक कुछ न कुछ करेगी। जिस पुल को पार करते रहें हैं वहां झील बन गया। दोबारा पुल भी नहीं बन सकता, जल का स्तर काफी ऊपर उठ चुका है। एक ही स्थान पर सड़क तहस नहस नहीं थी। कई जगह टूट चुकी थी। इसका आभास मुझे तब हुआ, जब सीजन के निकट घर को आना हुआ। मुझे मित्र कहने लगा, साल भर की फसल सेब से घर का खर्चा चलता है। उस समय का कठिन दौर मुझे आज भी याद है कि किस तरह आर्मी के जवानों ने नदी पार कराने में मदद की। बड़े बड़े राफ्ट झील में ...

कहानी

 कहानी डर सफर का डर अक्सर पर्यटकों का देवभूमि हिमाचल में आना जाना रहता है गर्मियों की छुट्टी बिताने और प्रकृति का मनमोहक नजारा देखने सैलानी मैदानों से पहाड़ों की ओर आकर्षित होते हैं। ऐसा ही वाकया बीते दिनों मेरे गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित दूसरे गांव में हुआ। पहाड़ से चट्टानें खिसकने के कारण पर्यटकों से भरी टेंपो चपेट में आ गई। साथ ही कुछ व्यक्तियों की मृत्यु हुई। नितिन और शिरील को हल्की चोट लगने के कारण बच गए। दुर्घटना के चंद ही मिनट बाद नितिन ने सड़क से आवाज लगाई। शिरिल को कहा कि किसी पत्थर के पीछे छिप जाओ। ऊपर से नीचे पत्थर गिर रहे हैं। कुछ ही देर बाद दोनों मिलते हैं। दोनों को हल्की चोट लगी इसलिए बच गए। नितिन ने लोगों को जानकारी दी कि गाड़ी पर चट्टान गिरी और हमें खिड़की से बाहर फेंक दिया। कुछ गाड़ी में ही थे, जो बच नहीं पाए, उन्हें गाड़ी समेत नदी किनारे सड़क पर फेंक दिया। दोनों के सिर से लहू बह रहा था। उनकी हिम्मत से बच गए तुरंत पुलिस को फोन किया। शीरिल कहने लगा एक तो कोरोन्ना की मार ऊपर से प्रकृति भी हमारे खिलाफ। तुम्हारे को गम्भीर चोट लगी है शीरील ने नितिन से कहा, नितिन कह...

कहानी

 खुशी के आंसू 25/08/2021 कशिश को मालूम नहीं था कि सावन के महीने में अपनों से बिछड़ने का गम होगा। कशिश, राकेश, शशि, मीनू सभी ने गर्मी से निजात मिले इसलिए हिमालय की यात्रा पर निकले।सभी बहुत खुश थे। कशिश कहने लगा! इस बार हम हिमालय के विभिन्न क्षेत्रों की सैर करेंगे। वहां की प्राकृतिक वादियों व पर्वतों और मन्दिरों का मनमोहक नजारा देख लेंगे। सभी ने एक ही गाड़ी में सफ़र किया।  ड्राइवर ने कहा! हम केवल महत्वपूर्ण स्थान पर ही जाएंगे। बाकि कुछ पिछले वर्ष छूट गया था वहां जाएंगे। राकेश ने कहा हां! बिल्कुल सही बात। आराम भी मिलेगा। हम हमेशा सैर नहीं कर सकते। मीनू ने कहा! हम सभी पिकनिक मनाने निकले हैं न कि दिनभर दौड़ भाग में सैर करने के लिए। शशि ने पूछा, मीनू की बात मान लेनी चाहिए। लेकिन कशिश जिद्दी था। वह यहां के हर प्राकृतिक नजारों का आनन्द लेना चाहता था। कशिश ने कहा, होटल पहुंचने पर, यह बॉर्डर का आखिरी गांव है। अब हमें आराम करना होगा। यहां से आगे सैनिक पहरा देते हैं। राकेश ने कहा! यहां से आगे जाने नहीं देते, राह भी कठिन है। पैदल कुछ ही किलो मीटर जा सकते हैं। राकेश चाहता था, जल्दी से वापसी...

कहानी

 लकीर का फक़ीर बातों को मनवाना राजू सुसंस्कृत और होनहार छात्र रहा है। अपनी मां बाप की बातों को ध्यान से सुन ली। बचपन में गांव में पला बढ़ा, उच्च शिक्षा प्राप्त कर भी गांव के रीतिरिवाज़ों को नहीं छोड़ता है। उसके गुरु ने उसे अच्छी पकड़ सिखाया है। अक्सर गुरु उसकी बातों को न सुनकर अपनी बात कह देता। राजू जब भी गांव की संस्कृति की बात करता है। गांव में लोग किस तरह दिनभर व्यस्त रहता है। खेत खलिहान, गाय, भेड़ बकरियों, दिन भर घास फूस इकट्ठे करते लोग किस तरह दिनभर व्यस्त रहते हैं। राजू कहने लगा मुझे भी इन कार्यों में काफी दिलचस्पी है। जब भी गांव जाता हूं। मैं डोग्रियों में जाता हूं पशुओं को चारा देता हूं। खेतों में फसल, फलों पर स्प्रे भी करता हूं। मास्टर जी ने कहा, जब तुम्हारे पास सबकुछ है तो जहां थे वहीं रहते। यहां तुम्हारा दिमाग खराब होगा। यहां तुम पैसे कमाने के चक्कर में आते हो। गुजारा तो तुम वहां भी कर सकते हो। मास्टर जी, किसी तरह उसका ध्यान पुस्तकों की ओर बढ़ाना चाहते थे। ताकि पढ़लिखकर सुसंस्कृत बन सके और प्रचारित रूढ़ियों को छोड़ सके। मास्टर जी ने कहा, तुम लकीर के फकीर हो, अपनी बात नही...

कहानी

 ग्राउंड फ्लोर राजेश शर्मा नामक युवा शिमला के किसी कार्यालय में शिक्षक बतौर पार्ट टाइम जॉब करता था। अविवाहित और अकेला रहता था। इसी कारण किराया कम लगने की वजह सबसे निचले मंजिल में रहता था। रसोईघर में सामान जुटाते तक खान पान मनचाहे ढाबा में करता था।सुबह शाम थककर आता और आस पड़ोस में कौन क्या करता कोई पता नहीं होता था। मस्तमौला स्वभाव का फक्कड़ इंसान था। उसके साथ वाले मकान में पड़ोसी नया आया था। उसकी दो संतान थी। दोनों हंसमुख स्वभाव की अक्सर छुट्टियों में उसे चाय पानी के लिए बुलाते। कुछ ही दिनों में एक लड़की से प्यार हो गया। नजदीकियां बढ़ने लगी। अकेला होने के कारण लड़कियों और सभी से घुल मिलकर रहने लगा। कभी कभार कैरम भी खेलते थे। संडे को पिक्चर देखने दो तीन जने अक्सर जाते थे। राजेश के पास पैसे तो थे लेकिन कम। पिक्चर ही देख सकते थे लेकिन खा पी नहीं सकते थे। अक्सर हाउस फूल का बोर्ड लगा जाता था। उस दिन अचानक लड़की अकेली थी। पिक्चर देखकर बाहर निकलते ही दोनों में नजदीकियां और बढ़ने लगी। लड़की पूछती तुम्हारे पास कितने पैसे है। पुस्तक भी खरीदनी है। परीक्षा होने वाले हैं। उसने पुस्तक खरीद कर दी...

कहानी

ईमानदार राजू एक दिन बस में सफर कर रहा था जब वह बस से उतर गया तो उसकी नजर ताकि की ओर जाने लगा। बस थोड़ी देर रुकी थी वह पिछली ताकी से उतरा उसके पीछे आगे भी काफी लोग उतरे। उसकी नजर घड़ी पर लगी। ताकी के पास ही चमक रहा था टाइटन का घड़ी। पहले तो उसने सोचा किसी के हाथ से छूट गया होगा। उसने घड़ी उठाई और चिलाकर कहा ये घड़ी किसकी है सभी कहने लगे मेरे पास तो है। राजू उन दिनों पढ़ाई कर रहा था उसे कई बार जरूरत होती है इम्तिहान में घड़ी की। उसने उस्ताद से कहा कोई पूछेगा तो उसे दे देना। उस्ताद ने कहा यह तुम्हारी किस्मत में है जब कोई नहीं ले रहा। उस्ताद को उसकी ईमानदारी पर विश्वास हुआ। यह कम से कम सभी से पूछ तो रहा है उस्ताद ने कहा यह तुम्हारी किस्मत है इसे तुम रखो। राजू खुश हुआ लेकिन उसके मन में डर था कि कहीं कोई चूरा लिया हो न समझे कोई पूछेगा तो क्या जवाब दूंगा। कुछ दिनों के बाद वह घड़ी लगाने लगा। परीक्षा में घड़ी उसके काम आने लगा समय देखने के लिए। एक दिन उसके हाथ से घड़ी कुछ ही महीनों में उसी तरह गायब हुआ जैसे उसे मिला था। उसे काफी अफसोस हुआ वह सोचने लगा ढूंढ़ना भी फिजूल है मेरा तो था नहीं जैसे मिल...

दोहे

 दोहा विवाह पवित्र बन्धन में रहे बंध, झूमे नाचे लोग। समाज को रस पान कर, महफ़िल में दिखे रंग।। पते झडते पते फैले हुए, धरा ओढ़े पर्ण सर। मौसम कब बदले किसे, कहां गिरी सोच कर।। कीमत हर चीज की कीमत तय, करे फिर तोल मोल। बातों में घोले मिश्रण, कुछ सोच समझ बोल।। गोद समीक्षार्थ जिसकी जैसी चाल को, सुख मय मिले जीवन। आश्रय जहां गोद मिला, प्यार दुलार महान।। सफर दोहा जिन्दगी के सफर में हम, यात्रा कर खुश चके। खटे मीठे अनुभव लिये, संकट पार कर चुके।। दोहा  प्रदत शब्द आवाज/ध्वनि दिनांक 23/11/21 मन की बात रखिए और, तुम्हीं आवाज काज। हम मौन यहां सदा ही, मुझको बताएं राज।। महल महल में पूरा रंग है, भीतर पसरा घात। पूरा परिवार दंग है, चलते घूंसे लात।। राम राम लक्ष्मण से सिया बिछड़, सीता हरण बना कारण। जटायु ने बतलाया दिशा, हनुमंत बने सेवक बाण।। राम त्याग का नाम, सबका साथ छोड़ा। राज योग में तल्लीन हो, कर्मभूमि को ढूंडा।। राम राम नाम सभी के मुख, राम बोले प्रजा। अहसास करे सुख का, संस्कार मिले गुंजा।। राम जुबान बंद राम नाम, जपता हमेशा सत्य। मन में खोट समाया, दिन रात नाम होय।। वन में गए राम बोल, प्रजा हितैषी...

हाइकु

 हाइकु किसान किसान बोता बीज बिखेरता है फिर बेचता दिन में रात सिंचाई करता है जल मग्न हो किसान दूर सड़कों उतरे हैं अनाज कहां दिन रात को बेचैन होकर ही सरकार के मौन क्यों रहे आखिर मांग सुन न हिफाजत चावल गेहूं सबके मुंह पर देखती रही सब्जियां बीच बाजार में सड़क हाल बेहाल स्वरचित मुकेश नेगी

हाइकु

 आकाश आकाश सूना खग विचरते हैं बादल कहां पहाड़ छोटे लगते है आकाश  सबसे ऊंचा बारिश बिन बरसात बरस नहीं लेती है रात चमका टिमटिमाते तारों  से सारा जहां धूप खिलती दिनभर तपिश देकर जाती कबूतर भी उतरते आकाश दाना चुगने सूर्य की छता जनमानस पर आशीर्वाद दें चांद दूर रातभर रौशनी धरती पर कोई नहीं है आसमान और जमीन बीच स्वरचित मुकेश चन्द नेगी

दोहे

विवाह पवित्र बन्धन में रहे बंध, झूमे नाचे लोग। समाज को रस पान कर, महफ़िल में दिखे रंग।। पते झडते पते फैले हुए, धरा ओढ़े पर्ण सर। मौसम कब बदले किसे, कहां गिरी सोच कर।। कीमत हर चीज की कीमत तय, करे फिर तोल मोल। बातों में घोले मिश्रण, कुछ सोच समझ बोल।। गोद  जिसकी जैसी चाल को, सुख मय मिले जीवन। आश्रय जहां गोद मिला, प्यार दुलार महान।। सफर जिन्दगी के सफर में हम, यात्रा कर खुश चके। खटे मीठे अनुभव लिये, संकट पार कर चुके।। ध्वनि मन की बात रखिए और, तुम्हीं आवाज काज। हम मौन यहां सदा ही, मुझको बताएं राज।। महल महल में पूरा रंग है, भीतर पसरा घात। पूरा परिवार दंग है, चलते घूंसे लात।। राम राम लक्ष्मण से सिया बिछड़, सीता हरण बना कारण। जटायु ने बतलाया दिशा, हनुमंत बने सेवक बाण।। राम त्याग का नाम, सबका साथ छोड़ा। राज योग में तल्लीन हो, कर्मभूमि को ढूंडा।। राम राम नाम सभी के मुख, राम बोले प्रजा। अहसास करे सुख का, संस्कार मिले गुंजा।। राम जुबान बंद राम नाम, जपता हमेशा सत्य। मन में खोट समाया, दिन रात नाम होय।। वन में गए राम बोल, प्रजा हितैषी बन। नगरी हुई वीरान गए, त्यागे सुख दुखी जन।। केवट सरयू नदी तट, प...

दोहे

बूंद २९/११/२०२३ बूंद की महता करो, भरते घड़े अनेक। दृढ़ इच्छा लेकर शक्ति , सफल होवे हरेक।। जीत कठिन दौर का सामना, अन्त में होते विजय। जीत आखिर में मिलता, तभी जीवन सुखमय।। शिवरात्रि शिव का दिन आया है, शिवरात्रि बना खास। तांडव देख शिव बने, नशे में बनवास।। व्रत करते सभी को पता, शिव आज आएंगे। नृत्य गायन वादन में, शिव मन्दिर जाएंगे।। दूध से मलेंगे आज, शिवलिंग स्थापित कर। सारी रात अंधेरी, शिवरात्रि की शिव पर।। हनुमान के वेश धरे, खूब मचाए हुडदंग।  साधु के वेश देख, बच्चे सभी खुशी संग।। स्वरचित एवं मौलिक मुकेश चन्द नेगी

हुआ है गजल

 जब से सर्द रातों का जमावड़ा हुआ है शरीर में नशों का अकड़ना शुरू हुआ है अभी बर्फ की फाहें गिरी ही नहीं है दोस्तों का जमावड़ा दूर तक जाता हुआ है वक्त के धागों ने पिरोना शुरू किया हुआ है अभी तुम से मिलने की तमन्ना शुरू हुआ है ये धागे कहीं छूट न जाए आभास हुआ है खैर जो होना चाहिए शुरुआत में हुआ है। मुकेश चन्द नेगी 

हाइकु

आंगन पर फूल खिलते रहे घर महके रिश्तों की डोर सम्बन्ध के सहारे जीवन बीते हम सफर  बने साथी हमारे हरदम खिले पानी सींचते बगिया में पेड़ों के फल रसीले रुसवाईयां उनके हमारे हैं अच्छा न लगे रात अकेले बिताया समय के वीरानी छाई उसके आते लालायित होते हैं सभी के मन विद्रोह का  स्वर झेल न पाए लोग आजकल वह एकटक झांकता दरवाजा दो घूंट मिले कोरोना आया कितनों को लाया कितना खोया मुकेश चन्द नेगी

नव वर्ष की आहट

बीता हुआ समय गुजरता हुआ नव वर्ष की आहट शुरुवात हुआ आज और कल में जमाने बीते जीत और उम्मीद के सहारे जीते नव वर्ष पर विभिन्न क्षेत्रों में रौनक स्वाद व्यंजन और त्योहारों की खनक पहाड़ों की छटा छाई बर्फ से ढके मैदानों से रुख पहाड़ों पर चढ़ रूके नव वर्ष लेकर आता नव प्रभात फूलों फलों हरियाली को उन्मुख नए संदेशों से खुशियां बांटे एक दूजे का मेल मिलाप बांटे

अलविदा फिर आना

मत करना दरकिनार अलविदा आना फिर टूट गई थी तमन्ना रुक गई थी सांसे जैसे वृक्ष की शाखाएं मौसम के मार से खाएं जो कुछ भी उम्मीद बची रही आस के साथ सांसों से छूटी देखा था इस पार और उस पार अनेकों बार विफलताओं का सामना किया उम्मीद फिर भी जगती रही कदम कदम सहारा न मिला अलविदा कहा भी अलविदा फिर हमें न कर दे हर बार की तरह सांसे थमे नहीं पतों के जड़ने के बाद मन की कलियां फिर खिले सांसों की गति धीमी न हो आंच न आए किसी राह में।

अलविदा

खट्टी मीठी यादों को भरता नव वर्ष नवगति संचार संजोता भूली बिसरी यादों की मिठास कोई न भरे एक दूसरे से खटास दिन महीने बीतते गए भूल चूक कुछ हो गए हर बार हम बार बार यादों में रहते भूल भी जाए लेकिन आह भरते कल की रात परछाई रही हो आने वाले की आस पास हो मिटे न कोई किसी हिंसा के भाव रखे नव वर्ष में उम्मीद करते हैं अनहोनी कहीं न हो अलविदा इस कदर करो हमेशा पाप से मुक्ति करो दूर का दरिया कहीं पलट न दे आस रखो कि दरिया किनारा दे अस्तित्व न मिटे संघर्षरत बांह थामे कुछ जीवन की लालसा इच्छा पूरी करे  कमियों खामियों को जांच कर देखो तो सही कितनी गलतियों को फिर दरकिनार कर जाते नए साल का दिन तो कई देखे हैं कई बार खुशी तो कई गम देखे हैं

चांद

 एक कदम चांद के उस पार आज लाएंगे रौशनी खींचकर जब कभी अकेले रात को चलते केवल चंदा मामा ही पग दिखाते सभी की निगाह टिक्की विक्रम जरूर कुछ न कुछ खुशी देना पता लगाना चांद के उस पार फोटो खींचने सफल यात्रा का  संदेश देकर बतलाना दुनिया को हम भी किसी से कम नहीं हैं। आज वो मिलन की गढ़ी आई चांद से कदम मिलाने की रात को जब देकर रौशनी तारे भी टिमटिमाते है। मुकेश चन्द नेगी
 सर्द मौसम का पड़ाव, अंतिम रूप त्यौहार। खानपान तरह के बने, रसपान कर बहार।। सेबों की छाई रंग, गर्म हो रहा बाजार। बागवानों की उम्मीद, पेटियों की लगे कतार।। स्वरचित मुकेश नेगी

दोहे

 दोहे हाथ पैर जाम करते, सर्दी के दर्द बल। कभी भी कहीं  होते, शरीर में दर्द कल।। गलती से आहत वाले, कुछ लोगों में दाग। चलते सभी कोसने, बुझाए रहते आग।। मुकेश चन्द नेगी बेवजह किसी से भी, पनपते दर्द साथ। सर्दी के लम्हे बीतते, दवा के दर्द हाथ।। किसी के बेवफाई में, उभरते दर्द रात। किसी से खफा होकर, बिगड़ते दर्द मात।। मुकेश नेगी