यथार्थ और कल्पना



सच और झूठ का सामना यथार्थ

किसी सपने संजोए चित्रित कल्पना

जो जैसा उसे वैसे प्रस्तुत करना यथार्थ

दिमागी रूप शक्ति से विचार रखना कल्पना

समाज के स्वरूप को प्रकट कर सामने लाना

उसका जैसा स्थिति वैसे दिखना यथार्थ चित्रण

कल्पना में रखे शब्द या विचार दिशा दे सकते

यथार्थवाद के दायरे में परिवर्तन बदल सकते

उपन्यास, कहानी, कविता यथार्थ और कल्पना

द्वारा श्रोता और पाठक के समक्ष परिदृश्य दिखाते

वहीं सभी के समक्ष शिक्षा प्रद पहलू बन जाते

यथार्थ और कल्पना की भिन्नता समाज को दिखाए दिशा

इन दोनों के मेल झोल से समाज का होता प्रस्तुतिकरण।


स्वरचित

मुकेश चन्द नेगी, किन्नौर, हि प्र।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कहानी

समय अपने में समेट लेता, देर ही सही

ऋतुराज