पेड़ों की दोस्ती

 


पेड़ों की दोस्ती देखकर हमने भी बाग से दोस्ती रखी

दिनभर सींचते बगिया को खाद पानी का रखते देखा


पेड़ की आपसी दोस्ती से हो जाती हैं जड़ें मजबूत

एक दूसरे से हाथ मिलाकर करते है धरा को हरा भरा


जड़ों की मजबूती से जमीन की सतह बनती पक्की

जमीन के सतह से ऊपर तभी बनता पेड़ की हरियाली


वृक्षों का हो रख रखाव कोई न कटे बेवजह

आधुनिकता के जोर ने उखाड़े हैं अनगिनत


मानव की आवश्यकता इन पेड़ों के सहारे

चाहे हो फल या हो लकड़ी की आपूर्ति


पेड़ बने हैं आज अर्थव्यवस्था की पूंजी

ऐसा संकल्प सभी चुनो पेड़ों से हो दोस्ती।


मुकेश चन्द नेगी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कहानी

समय अपने में समेट लेता, देर ही सही

ऋतुराज