कहानी

 खुशी के आंसू

25/08/2021


कशिश को मालूम नहीं था कि सावन के महीने में अपनों से बिछड़ने का गम होगा। कशिश, राकेश, शशि, मीनू सभी ने गर्मी से निजात मिले इसलिए हिमालय की यात्रा पर निकले।सभी बहुत खुश थे।

कशिश कहने लगा! इस बार हम हिमालय के विभिन्न क्षेत्रों की सैर करेंगे। वहां की प्राकृतिक वादियों व पर्वतों और मन्दिरों का मनमोहक नजारा देख लेंगे। सभी ने एक ही गाड़ी में सफ़र किया।

 ड्राइवर ने कहा! हम केवल महत्वपूर्ण स्थान पर ही जाएंगे। बाकि कुछ पिछले वर्ष छूट गया था वहां जाएंगे।

राकेश ने कहा हां! बिल्कुल सही बात। आराम भी मिलेगा।

हम हमेशा सैर नहीं कर सकते।

मीनू ने कहा! हम सभी पिकनिक मनाने निकले हैं न कि दिनभर दौड़ भाग में सैर करने के लिए।

शशि ने पूछा, मीनू की बात मान लेनी चाहिए। लेकिन कशिश जिद्दी था। वह यहां के हर प्राकृतिक नजारों का आनन्द लेना चाहता था। कशिश ने कहा, होटल पहुंचने पर, यह बॉर्डर का आखिरी गांव है।

अब हमें आराम करना होगा।

यहां से आगे सैनिक पहरा देते हैं।

राकेश ने कहा! यहां से आगे जाने नहीं देते, राह भी कठिन है। पैदल कुछ ही किलो मीटर जा सकते हैं।

राकेश चाहता था, जल्दी से वापसी को प्लान भी बना लिया जाए।

क्योंकि हिमालय में पहाड़ी खिसकने का डर भी लगता है।

एक दो दिन से अधिक रुकना मुश्किल है।

आखिरी दिन सभी ने मौजमस्ती की, फोटो भी शेयर किए।

सभी विभिन्न प्रदेशों से आए हैं।

चलो आज घूमने जाते हैं शशि

बॉर्डर के इस ओर?

वहां का नजारा देख आते हैं।

अभी नहीं बारिश रुकने को नहीं!

जारी है!

राकेश ने बात टालने की कोशिश करी!

उधर कमल खासा उत्सुक,

पहाड़ लांघना तो बाएं हाथ का खेल समझता है, मीनू ने कहा!

राकेश बात टालता रहा, उसे मालूम था, हिमालय की चोटी कभी भी दरक जाती है।

सोच समझकर ही आगे बढ़ना होगा।

बॉर्डर पार जाने की बात तो फिलहाल एक दो दिन के लिए टाल दी।

शशि ने कहा, चलो फिर किसी दूसरे गांव का रुख करते हैं

दो दिन हो गए।

एक ही स्थान पर बैठे नहीं रह सकते।

अगली सुबह ड्राइवर ने कहा! चलो वापस लौटते हैं आगे निकल कर विचार करते हैं किस ओर जाना है

आह! शशि

मौसम भी साफ है आज

सभी गाड़ी में सवार हुए और फोटो खिंचवाकर निकल पड़े।

कुदरत की कहर कौन समझ सकता है थोड़ी दूर दस किलोमीटर पहुंचते ही सड़क पर पत्थर गिरने लगे।

मीनू ने कहा, गाड़ी रोको।

सभी स्वयं को संभालने में व्यस्त रहे।

गाड़ी के सामने सड़क खिसकता नजर आने लगा।

पीछे भी नहीं जा सकते। शशि ने कहा।

जो किस्मत में होगा। देखा जाएगा, ड्राइवर ने कहा! उसकी आंखों से आंसू निकलते रहे।

अब क्या होगा।

आगे भी पत्थर,!

पीछे भी!

अब क्या करें, कमल कहने लगा।

सभी गाड़ी से उतरे, समान गाड़ी में रहने दिया। कोई पेड़ के पीछे तो कोई चट्टान के साइड छिप गए।

कुछ ही देर में गाड़ी भी सड़क से नीचे जा गिरी।

थोड़ी देर बाद, ड्राइवर ने आवाज लगाई?

कहां हो सब, देखो इधर।

सभी इकट्ठे हुए।

सभी की आंखों में आंसू छलक रहे थे। गनीमत रही कि हम सभी सुरक्षित है। रोंघटे खड़ी करने वाली मंजर से निकल सभी की आंखों से खुशी के आंसू छलकने लगे।

मीनू ने फोन पर घर को बता दिया, कि मुसीबत से बाहर निकले हैं। कुछ ही दिनों पहले इस स्थान पर काफी लोग मरे थे। अभी सभी सुरक्षित बचे हैं।

ड्राइवर ने कहा! इस खुशी के आंसू का कोई मोल नहीं।

किसी को बुरी नजर नहीं लगी।

जय हो बोले नाथ की।


स्वरचित

मुकेश चन्द नेगी, किन्नौर, हि प्र।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कहानी

समय अपने में समेट लेता, देर ही सही

ऋतुराज