अलविदा



खट्टी मीठी यादों को भरता

नव वर्ष नवगति संचार संजोता


भूली बिसरी यादों की मिठास

कोई न भरे एक दूसरे से खटास


दिन महीने बीतते गए

भूल चूक कुछ हो गए


हर बार हम बार बार यादों में रहते

भूल भी जाए लेकिन आह भरते


कल की रात परछाई रही हो

आने वाले की आस पास हो


मिटे न कोई किसी हिंसा के भाव रखे

नव वर्ष में उम्मीद करते हैं अनहोनी कहीं न हो


अलविदा इस कदर करो

हमेशा पाप से मुक्ति करो


दूर का दरिया कहीं पलट न दे

आस रखो कि दरिया किनारा दे


अस्तित्व न मिटे संघर्षरत बांह थामे

कुछ जीवन की लालसा इच्छा पूरी करे

 कमियों खामियों को जांच कर देखो तो सही

कितनी गलतियों को फिर दरकिनार कर जाते


नए साल का दिन तो कई देखे हैं

कई बार खुशी तो कई गम देखे हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कहानी

समय अपने में समेट लेता, देर ही सही

ऋतुराज