कहानी

 अब वो वैसा नहीं रहा

वैश्विक महामारी


पिछले वर्ष की तरह इस बार भी महामारी ने पीछा नहीं छोड़ा है। हम तो सुरक्षित हैं लेकिन बच्चों का क्या होगा? अस्पताल से एक के बाद एक मौत का शिकार बन रहे हैं। बेटे ने कहा, पिता जी हम भी बाहर नहीं जाना चाहते। गांव में मीटिंग क्यों न करवा लेते आखिर आप पंचायत मेंबर तो हो। किसी को बाहर से आने न दो न ही जाने। दिनभर पर्यटक बाजार में घूमते रहते हैं। पिता जी ने कहा, जरूर इस बारे मिटिंग बुलवा लेते हैं। सोमवार को पंचायत मेंबर की सरपंच के साथ मीटिंग रखी गई। बारी बारी से सबने अपनी बात रखी। एक कमजोर व्यक्ति ने आवाज उठाई। हम गरीब है अगर मुझे कुछ हुआ तो परिवार का लालन पालन करना भी कठिन हो जाएगा। हम जैसे तैसे गुजर बसर कर रहे हैं।

सरपंच ने कहा, किसी को कुछ नहीं होगा। अगर बीमार भी हुए तो तुरंत अस्पताल ले जाया जाएगा। वहां इलाज की पूरी व्यवस्था है। जहां तक बच्चों की बात है उन्हें घर में व्यस्त रखिए। जिसने पढ़ना हो, घर पर ही व्यवस्था किया जाए। बेटे ने कहा, पिता जी आज क्या हुआ पंचायत में, पिता जी ने सारे निर्देश सुना दी। बेटा कहता ऐसा तो सरकार का भी आदेश है। हमेशा समाचार में कुछ न कुछ बोलते हैं। पिता जी ने कहा, डरने की कोई बात नहीं, यहां तुम अकेले थोड़ी न हो। हम सब भी तुम्हारे साथ हैं।पिता जी, बेटे को डाक्टर के पास ले गए। ताकि बेटे को वैक्सीन लगने के बाद डर न लगे। डाक्टर ने कहा, अभी कुछ दिन रुको, आदेश मिलते ही हम बच्चों को भी वैक्सीन लगवा देंगे। बेटा खुश हुआ, उसके मन से शंका दूर होने लगा। कहने लगा अब क्या डरना। अब तो सब बचेंगे, हम तब तक घर से बाहर नहीं जाएंगे।

खेलने भी नहीं जा सकते। हम सब घरेलू बन कर रह गए हैं।पिछले वर्ष परीक्षा देने गया था तो एक पेपर ही हुआ था कि लोकडाउन्न लग गया। वापिस घर आना पढ़ा शहर में खर्चा भी काफी हुआ था। एक के बाद एक सभी घर चले गए। वहां रह कर कर भी क्या सकते। कोई बात करने को भी नहीं मिलता है। गांव में अपने खेत खलियान तो जा सकते हैं।अब वो वैसा नहीं रहा, जैसा पहले था। हमेशा घर से बाहर निकल जाता और शहर में ही व्यस्त रहता था। घर के कामकाज में हाथ बांटता और पेड़ पौधों और अनाज का देखभाल करने लगा। वह सोचने लगा, अब वो दिन दूर नहीं जब मेरे जेब में पैसा भी होगा।


स्वरचित

मुकेश चन्द नेगी, किन्नौर, हि प्र।

8628825381

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कहानी

समय अपने में समेट लेता, देर ही सही

ऋतुराज