कहानी

 बाढ़ का कहर


बात उन दिनों की है जब मैं पढ़ लिखकर घर आया था। घर के कामकाज से ऊब चुके थे। स्वयं को घर के कामकाज में हाथ बांटता देख मित्र भी गांव के इंतजार करते थे। हर वर्ष असंख्य लोग अपने बाग बगीचों का फल सेब लेकर चंडीगढ़ और दिल्ली के मार्किट में जाते हैं। मैं गर्मियों में पढ़ाई लिखाई के लिए शहर जाता हूं। मेरे कुछ मित्र भी इसी तरह। एक दिन बरसात के दौरान सतलुज नदी में बाढ़ आई। सड़क के किनारे बसे हुए लोगों की छत ही उड़ गई। कुछ भी नहीं बचा।

मेरा मित्र कहने लगा! जहां पुल क्रॉस करते थे वह भी टूट चुका है। हम सब लेकर मंडियों में नहीं जा सकते? मैं अचंभित होकर कहने लगा! अरे सरकार तब तक कुछ न कुछ करेगी। जिस पुल को पार करते रहें हैं वहां झील बन गया। दोबारा पुल भी नहीं बन सकता, जल का स्तर काफी ऊपर उठ चुका है। एक ही स्थान पर सड़क तहस नहस नहीं थी। कई जगह टूट चुकी थी। इसका आभास मुझे तब हुआ, जब सीजन के निकट घर को आना हुआ। मुझे मित्र कहने लगा, साल भर की फसल सेब से घर का खर्चा चलता है। उस समय का कठिन दौर मुझे आज भी याद है कि किस तरह आर्मी के जवानों ने नदी पार कराने में मदद की। बड़े बड़े राफ्ट झील में पेटियां पार करवाने को लगे थे। हम इंतजार करते रहे, कब हमें मौका मिलेगा।

एक के बाद एक सभी गांव वाले निकलते जा रहे थे। हमें दो दिनों के बाद ही नंबर मिला। वहां से निकल कर फिर दूसरे वाहन व चालक की तलाश में दिन बीतने लगे। इधर पेटियों में सेब सड़ न जाए इसका खतरा भी मंडराने लगा। बड़ी मुश्किल से किसी तरह सप्ताह बाद मंडियों तक पहुंच गए। ऐसा लग रहा था, मानों हमारी जिन्दगी भी बाढ़ सी बन गई। कुदरत का कहर मानवीय भावनाओं पर हावी हो गया। जीवन निराश और हताश बन गया था। अगर समय पर मंडियों तक हमारा फसल नहीं पहुंचता। बाढ़ ने कई लोगों की तो आर्थिक स्थिति ही कमजोर कर दिया था। मेरा मित्र आशीष कहने लगा! ऐसी स्थिति दोबारा न हो।

मैंने कहा! कुदरत के आगे क्या भला। जब को होना है होकर रहता है। ये को बाढ़ का कहर है हम सभी के जीवन की कड़ी है।


स्वरचित

मुकेश चन्द नेगी, किन्नौर, हि प्र।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कहानी

समय अपने में समेट लेता, देर ही सही

ऋतुराज