मुक्तक
जीवन
उम्र के बढ़ते पड़ाव में जीवन कठिन डगर
जिसने किया डटकर सामना अन्त काल मगर
जीने की वजह आज मानव तत्पर रहता देख
जिन्दगी के थपेड़े झेल कर पहुंचा हर डगर
जीवन में कई बार आते खट्टे मीठे दिन
कार्य क्षमता के बल पर आगे बढ़ता निष दिन
ये जो जीवन छोटी लगती लेकिन पड़ाव अनेक
पल भर की खुशी समेटने आगे बढ़ता रात दिन।
स्वरचित
मुकेश चन्द नेगी, किन्नौर, हि प्र।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें