कहानी
वो डरावना बंगला
बात उन दिनों की है जब मैं घर से निकला शिक्षा ग्रहण करने के लिए, लगभग अंतिम डिग्री हासिल करने का मन में ठान लिया था। जेब मे पैसे भी बहुत कम थे जिससे गुजर बसर नहीं हो सकता था। मुझे अंतिम अवसर मिला, फेलोशिप भी मिली, अब पैसे की कोई कमी नहीं थी। एक कमरे में रहकर जैसे तैसे अपना कार्य प्रगति पर चल रहा था। धीरे धीरे दूसरे मित्रों से भी जान पहचान हुई। हॉस्टल में रहना पसंद नहीं आया। इसलिए कमरा लेकर रहने लगा, अपने साथ एक दो और आ गए बाद में उनको भी साथ लेकर समय गुजरता गया। बाजार की रौनक और कमरे की भीड़ ने दौड़ाया किसी खुले मंजिल की ओर वहां दो कमरे, अक्सर बरसात में सलाब दीवारों में रहता। लेकिन कमरे का खुलापन भाया। किसी का आना जाना चलता रहा। काम की तीव्रता बड़ती गई। मित्रों का आना जाना भी रहा। कभी सोचता इस कठिन डगर में क्यों कदम रखा? घर पर ही रहता तो ठीक था। सभी का अपना अपना काम। फिर कई बार देर रात लौटना, कुर्सी की चाह भी स्ताने लगी। सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। लगभग 3 वर्षों के बाद अंधेरा छा गया। साथ रहने वाले चले गए। खर्चा भी बढ़ने लगा। सरकारी रुपए लेना आसान काम नहीं, हमेशा व्यस्त रहना पड़ता था। कुछ मन में डर सताने लगा। काम का बोझ फिर उस पर पैसे की कमी। कुछ दिनों कहीं व्यस्त होने के कारण ग्रांट भी बन्द हुआ।
सब अपने पराए से लगने लगे। मित्रों में भी होड लगी थी। कभी दिन रात, तो रात दिन महसूस होने लगा। किसी का आना जाना भी दिमाग में खौफ का माहौल बनता गया। वह कमरा निचले मंजिल में सामने से राहगीर सुबह शाम गुजरते। फिर अचानक किसी से बात न होना। एक दिन कार्य स्थल को काफी दिनों तक आराम कर जाने का मन बना लिया। कपड़े जूते दो कर सूखने को रखा। रात उठाना भूल गया, सुबह देखा तो गायब। पैसे भी कम, फिर जूता महंगा। मन में डर सताने लगा, ये क्या बात, जहां काम करता वहां भी गडबड, कमरे में भी गडबड। वो बंगला जिन्दगी का सबसे डरावना बंगला लगने लगा। मन में सोचता अब इतना समान उठाकर जाऊं भी कहां। आखिर घर पर जाना ही सही है। ये अपना नहीं, दूसरों को बंगला है मैं कैसे हमेशा रख सकता हूं। जब तक काम न निपट जाए, तब तक रहने का मन बना लिया। एक दिन अचानक चोर उचके हमला कर निकल गए, जहां मेरा कुछ सामान भी चुरा ले गए। गनीमत रही कि जान बच गई। डर ने मुझे कमरे से बाहर हमेशा के लिए गांव घर की राह दिया। जहां डर नहीं अपनों सा अपना है। लेकिन उस खौफ के साए से वो डरावना बंगला हमेशा के लिए अनुभव लिए छूट गया।
मौलिक
मुकेश चन्द नेगी, किन्नौर, हि प्र।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें