कहानी

 संस्मरण


बात उन दिनों की है जब मैं शिक्षा ग्रहण कर गांव लौटा था। अब मुझे नौकरी करनी है कोचिंग लेने के लिए पैसे नहीं थे। बाग बगीचों के काम से जितने पैसे मिले उसे लेकर दिल्ली चला गया। हॉस्टल लेकर तैयारियां करने लगा। साथ साथ राजधानी के विभिन्न चकाचौंध में सैर करने का अवसर मिला नहीं तो मन में दुविधा रहती थी कि शहर का माहौल कैसा होगा। मैं अकेला हॉस्टल में नहीं था एक दो मित्र भी पहुंच गए। बात बात में हंसना और कुछ जानकारी लेना हमारा दिनचर्या बन गया। दिन को कोचिंग के लिए और शाम हॉस्टल पहुंच जाते थे एक एक पन्ना पलट कर देखते रहे। माहौल गांव से बिल्कुल हटकर था। कभी रिश्तेदारों के यहां भी जाना हुआ। कोई न कोई होता था शहर में। कोचीन का समय समाप्त हुआ और एक एक कर घर को जाने लगे। पैसा भी कुछ समय के लिए था फिर वही कमकाज जिससे थोड़े पैसे मिलते हैं। अब तो सिर्फ एग्जाम देना है यह सोचकर गांव वापिस हुआ। शहर का अनुभव लेकर कि हम कहां तक है।

परीक्षा देकर लौटा परिणाम अच्छा नहीं रहा। फिर मन में एहसास हुए कि हमने कुछ करके देखा जिसकी खवाइश थी मन में। इतने में हम संतुष्ट हुए नौकरी मिले न मिले अनुभव तो है पैसे कमाने भी वहीं जाना होता था। बढ़े बढ़े होटल, ट्रेन, गाडियां जो नहीं देखा था। पार्क में टहलना रेस्टोरेंट में बैठना। ऑटो में जट से घूमना। पुस्तकों के प्रकाशक दुकानें जो आसानी से छोटे शहरों में देखने को नहीं मिलता था। सब देखा इंडिया गेट, चिड़ियाघर में विभिन्न पशु पक्षी जिसे कभी सामने से नहीं देखा। फिल्म थिएटर में जाकर फिल्म देखना बहुत अच्छा लगा। विश्वविधालय की सैर करना पढ़े लिखे छात्रों से रूबरू होना। वाकई दिल्ली की सैर अच्छी रही। मेरी स्मृतियों में आज भी है अनुभव।


स्वरचित

मुकेश चन्द नेगी

गांव कुप्पा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कहानी

समय अपने में समेट लेता, देर ही सही

ऋतुराज