कहानी/संस्मरण

 पलंग पर लेट सोच रहा था कवि कि दो चार पंक्तियां तो सूझे आज एक कथा तो लिख डालूं । कुछ सोचने लगा बाहर का दृश्य लगभग बन्द पड़ा रहा। बर्फ की फनहें निरन्तर जारी है धुंआधार जमकर गिर रही। फिर कर भी क्या सकते। किसी को फोन करना हो तो भी नहीं हो सकता। बैलेंस नहीं है अब करूं भी क्या। चाय पी खाना खाया दोपहर का । फिर भी समय नहीं बीता बिताए नहीं जाता। मन में ख्वाबों को संजोए शिमला की वादियां एक एक कर स्मृति में आते रहे। अब वो दूर की बात है यह

सोचकर कुछ कहते मीठे पल याद आते रहे। एक दिन की याद कर वह मुस्कराने लगा। जब दोस्त मिलते और उनके साथ घूमने जाते सैर करने और रास्ते में चाय की चुस्की लेते। उपर से बर्फ का बरसना। सैलानियों का झुंड उधर देखा कि कितने खुश होते हैं बर्फ के गोले बनाते और एक दूसरे के ऊपर फैंकते है। पैरों तले जमीन नहीं बर्फ ही बर्फ। मुख से गरम सांसें उबाल देते। मूंगफली खाते चिल छीलकर। चारों ओर सर्द हवाएं। मनमोहक दृश्य। हम सोचते थोड़ी धूप तो खिले किसी कोने में आनन्द तो लेते। फिर आगे बढ़ते टहलते हुए दो चार चक्कर मल्ल रोड की चक्कर काटकर वापस लौटते। गर्मियों के दिन आइस्क्राम खाकर आनन्द लेते। कभी किसी कार्यक्रम में जाना हो तो जमकर नाचते गाते। स्म्मेरहिल का चौक हो या कहीं और चाय की मिठास हर समय रहती। बुरांश के फूल से सराबोर चौड़ामैदान का रास्ता मनमोहक लगता है। गर्मी में पैदल चलना विश्वविधालय तक का सफ़र। घण्टों पुस्तकों पर नजर लगाना, कवियों की कविताएं पढ़ना, शोधकार्य का काम करना, गर्मी लगे बार बार पानी पीना, अखबारों की सुर्खियों को देखना कहीं मेरा लेख तो नहीं छपा आज, अखबार में कभी अपना नाम दिखे तो खुश हो जाया करते थे।फिर पुस्तकालय के बाहर मित्रों व सहपाठियों संग ठहाके लगाना अक्सर याद आता है। अब वो दिन कहां कवि सोचता है एक कहानी तो लिख ही डालूं। अकसर हॉस्टल में आना जाना। मित्रों संग खानपान करना फिर देर रात तक हंसी के फुआरों में खो जाना। अब वो दिन कहां। दिल करता कभी एक दो चक्कर लगाकर आऊं। फिर वही दृश्य देखूं जो आज भी स्मृतियों मे समा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कहानी

समय अपने में समेट लेता, देर ही सही

ऋतुराज