दोहे


विवाह

पवित्र बन्धन में रहे बंध, झूमे नाचे लोग।

समाज को रस पान कर, महफ़िल में दिखे रंग।।


पते

झडते पते फैले हुए, धरा ओढ़े पर्ण सर।

मौसम कब बदले किसे, कहां गिरी सोच कर।।


कीमत

हर चीज की कीमत तय, करे फिर तोल मोल।

बातों में घोले मिश्रण, कुछ सोच समझ बोल।।

गोद 

जिसकी जैसी चाल को, सुख मय मिले जीवन।

आश्रय जहां गोद मिला, प्यार दुलार महान।।

सफर

जिन्दगी के सफर में हम, यात्रा कर खुश चके।

खटे मीठे अनुभव लिये, संकट पार कर चुके।।

ध्वनि

मन की बात रखिए और, तुम्हीं

आवाज काज।

हम मौन यहां सदा ही, मुझको बताएं राज।।

महल

महल में पूरा रंग है, भीतर पसरा घात।

पूरा परिवार दंग है, चलते घूंसे लात।।

राम

राम लक्ष्मण से सिया बिछड़, सीता हरण बना कारण।

जटायु ने बतलाया दिशा, हनुमंत बने सेवक बाण।।


राम त्याग का नाम, सबका साथ छोड़ा।

राज योग में तल्लीन हो, कर्मभूमि को ढूंडा।।

राम

राम नाम सभी के मुख, राम बोले प्रजा।

अहसास करे सुख का, संस्कार मिले गुंजा।।

राम

जुबान बंद राम नाम, जपता हमेशा सत्य।

मन में खोट समाया, दिन रात नाम होय।।

वन में गए राम बोल, प्रजा हितैषी बन।

नगरी हुई वीरान गए, त्यागे सुख दुखी जन।।


केवट सरयू नदी तट, प्रभु चरण को धोय।

वन गमन के स्थल सब, सत्कार करे राह खोय।।


भरत चित्रकूट सभा, विनती करे हे भ्राता।

तुम्हारा राज काज करे, प्रतीक्षा करे नाता।।


पंचवटी के सफर तक, दुख भोगे पैदल चल।

राह राह कष्ट झेले, राम सुख लेकर ढल ।।


सुख के दिन छाया, परछाई का कलंक।

परिवार टूटा अनहोनी, शिकार हुए एक झलक।।

उपहार  

सफल होते भेंट मिले, हर विषय जानकार।

प्रशंसा स्वागत में सभी, हासिल किए उपहार।।

      भूख

भूख के लिए मनुष्य कभी, पत्थर तोड़े रहता।

दिन भर काम करने पर, रोटी है जुटाता।।


प्यासा पसीना छूटे, दो बूंद पानी लिए।

भूख मिटाकर तभी, काम करने फिर गए।।

एक रोटी मुख उतरते, तभी ले गले सांस।।

बल बुद्धि विवेक रखकर, काम करे जोश वास।।

हरियाली

प्रकृति के हर कोने में, लगे मनोहर पेड।

फल लदे टहनी झुकते, जुड़े नमन करे झड।।

महिला 

ममता वात्सल्य रस में, नारी तुम हो श्रेष्ठ।

प्रेम की प्रतिध्वनि पूर्ण, पुरुष समता बैठ।।


महिलाएं गृहस्थ जीवन, परिवार समेत अन्य।

पारिश्रमिक करे पालन, शोभा बढ़ाते भव्य।।


नारी का कर सम्मान हम, वचबद्धता करे सब।

महिला दिवस देखभाल, कर हाथ बटाए अब।।


महिला पुरुष से पूरक, समाज रूपी जहां।

कोई नहीं रहें असहाय, महसूस कर वहां।।


स्वरचित

मुकेश चन्द नेगी, किन्नौर, हि प्र।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कहानी

समय अपने में समेट लेता, देर ही सही

ऋतुराज