बीते दिनों की बात
बहुत दिनों बाद याद आया फिर आज गर्मी के दिन, बहुत सुकून मिलता था चण्डीगढ़ के बाजारों में घूमना और खरीददारी करना। एक के बाद एक दिन बीत गए। सफलता कब किस करवट हाथ लगेगी सोचा नहीं । क्या पता आगे क्या हो जो कुछ भी हो रहा कभी ठीक तो कभी गर्म लगने लगा। मेरे साथ और भी कई लोग आस पड़ोस में रहते हैं सभी अपने अपने कार्य में व्यस्त दिखते हैं। यूं तो लगता यह भी है कि पारिवारिक समस्याओं से गुजरना आसान कार्य नहीं है फिर भी एक दूसरे के सहारे प्रचार कर अपनी बातों से गुजरते हैं।
खासकर सभी को घूमना अच्छा लगता है। बहुत ही कम समय में एक दूसरों से परिचित होना फिर अपनी अपनी गली मुड़ना इतिफाक सा लगता है। सामाजिक जिम्मेदारियों की वजह हम एक दूसरे से जुड़ जाते हैं।
जाना सभी ने वहीं है फिर भी नया वातावरण नया माहौल सभी को सुहाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें